बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे और 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण की चर्चाओं के बीच अब मंत्रिमंडल को लेकर भी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के भीतर सीट और पदों को लेकर फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और इसी के आधार पर संभावित मंत्रियों के नाम सामने आने लगे हैं.जानकारी के अनुसार, नई सरकार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जेडीयू कोटे से निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच जेडीयू के खाते से किन नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है, इसे लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.*सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू की ओर से जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.*निशांत कुमार-डिप्टी सीएमविजेंद्र यादवविजय कुमार चौधरीश्रवण कुमारअशोक चौधरीलेसी सिंहमदन सहनीजमा खांसुनीलइन नेताओं को उनके अनुभव, संगठन में पकड़ और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्री पद मिल सकता है.