Friday, April 17, 2026

किशनगंज में इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, आय से अधिक 1.70 करोड़ की संपत्ति का मामला

Share

* बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां किशनगंज नगर थाना के प्रभारी और पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में छापेमारी की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार रंजन पर लगभग 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 115 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है.इस गंभीर मामले को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया. जिसके बाद उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उनके कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Read more

Local News