Saturday, April 18, 2026

नालंदा में बड़ा एक्शन, BEO को किया गया निलंबित, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Share

 नालंदा में एक्शन देखने को मिला है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने और 16 मार्च से बिना सूचना के गायब रहने के कारण उन्हें फरार माना जा रहा है. इस मामले पर शिक्षा विभाग द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ने निलंबित कर दिया. उनकी जगह एकंगरसराय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर को प्रभार दिया गया है.डीईओ आनंद विजय ने बताया कि, ”पुष्पा कुमारी के अनुपस्थित रहने से प्रखंड के शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. इस स्थिति को देखते हुए एकंगरसराय के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर प्रसाद को थरथरी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.” जारी पत्र में कहा गया है कि जब तक नियमित व्यवस्था नहीं होती, तब तक बीईओ एकंगरसराय ही थरथरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.गौरतलब है कि, पुष्पा कुमारी पर एक शिक्षक को बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है. चंडी में प्रभार के दौरान निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी, जिसमें बीआरसी कार्यालय में कार्यरत एक शिक्षक को पैसे लेने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था.

Read more

Local News