Home Uncategorized सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, 1700KM दूर से खींच...

सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, 1700KM दूर से खींच लाई बिहार पुलिस

0
3

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पटना से 1700 किलोमीटर दूर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी वहां पर छिपकर रह रहा था. पुलिस ने कहा कि धमकियां सीधे मुख्यमंत्री या उनके ऑफिस या किसी सीनियर सरकारी अधिकारी को नहीं दी गई थीं.बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से साणंद इलाके में छापेमारी की जिसके बाद उसे हिरासत में लिया. आरोपी ने सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस संग्रामपुर थाने में केस दर्ज कर उसकी तलाश में एक्टिव हो गई.बिहार पुलिस ने आरोपी की मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर उसको लोकेशन को ट्रेस किया. आरोपी की लोकेशन गुजरात के साणंद जिले में पाई गई. पुलिस ने तत्काल एक टीम को गुजरात रवाना किया और गुजरात पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की.पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी शेखर यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गुजरात से ही फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी.मुंगेर के पुलिस सुपरिटेंडेंट सैयद इमरान मसूद ने बताया, ”दो दिन पहले, हमें अपने सोर्स से एक ऑडियो मिला जिसमें एक आदमी मुख्यमंत्री के बारे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी वाली बातें कह रहा था. हमने ऑडियो वेरिफाई किया और आरोपी की पहचान कर ली.”शेखर के गांव वाले घर पर उसके बूढ़े माता-पिता, बीमार पत्नी और तीन बच्चे थे. उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से गुजरात में काम कर रहा है. एसपी मसूद ने कहा, ”एक और पुलिस टीम अहमदाबाद भेजी गई. अहमदाबाद पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली. उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है. उससे वहां पूछताछ की गई है और आगे की पूछताछ के लिए उसे मुंगेर लाया जा रहा है. फिर हम उसे कोर्ट में पेश करेंगे.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here