Home Uncategorized बिहार का कुख्यात गिरफ्तार, टॉप 10 इनामी अपराधियों में शुमार

बिहार का कुख्यात गिरफ्तार, टॉप 10 इनामी अपराधियों में शुमार

0
14

 बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से सहरसा के कुख्यात अपराधी मनीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह अपराधी सहरसा पुलिस की टॉप-10 वांछित लिस्ट में शामिल था और उसके सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बिहार एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया.सहरसा पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मनीष पांडेय को दबोच लिया. आरोपी लंबे समय से फरार था और बेगूसराय के सुरक्षित ठिकानों पर छिपा हुआ था. सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सहरसा एसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.मनीष पांडेय मूल रूप से बेगूसराय जिले के सोगराहा गांव (फुलवरिया थाना) का निवासी है. उसके पिता का नाम शत्रुघ्न पांडेय है. पुलिस के अनुसार वह तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य भी माना जाता है. उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनतई, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्करी शामिल है. वह लंबे समय से विभिन्न जिलों में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here