Thursday, March 19, 2026

बिहार में आए दिन हो रही हत्या हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली, दहशत में लोग…..

Share

बिहार में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला छपरा के एकमा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कल देर शाम हार्डवेयर व्यवसायी रौशन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हंसराजपुर गांव के निवासी रौशन सिंह की इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, लेकिन इस घटना ने बिहार में बढ़ते अपराधों की भयावह तस्वीर को और गहरा कर दिया है.

Read more

Local News