Monday, February 2, 2026

बिहार में सुरक्षा बलों को बम से उड़ाने की कोशिश, 3 किलोग्राम का आईईडी बरामद

Share

गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुटवा के जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नाकाम हो गई है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन में छिपाकर प्लांट किया गया एक कमांड आईईडी बरामद किया है. नक्सलियों ने विस्फोटक को सीरियल तरीके से जमीन में प्लांट किया था. फिलहाल बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जंगल में आईईडी प्लांट किया था, ताकि वो सुरक्षा बलों को निशाना बना सकें, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने जिले के लुटवा थाना से 15 किलोमीटर दूर दोहराई जंगल में सर्च आपरेशन के दौरान आईईडी बम बरामद कर लिया.

Read more

Local News