Monday, February 2, 2026

IPS जेपी सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे जन सुराज में शामिल

Share

  हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे आज जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.प्रशांत किशोर ने बताया कि जेपी सिंह छपरा के रहने वाले हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा एकमा के सरकारी विद्यालय में हुई. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने सेना से नौकरी की शुरुआत की.

बाद में यूपीएससी में 59वीं रैंक लाकर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए. कुछ दिन पहले तक वे हिमाचल प्रदेश में एडीजी के पद पर तैनात थे. उन्होंने इस्तीफा देकर जन सुराज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया.प्रशांत किशोर ने कहा कि आज दोहरी खुशी का दिन है. भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक रितेश पांडे भी जन सुराज में शामिल हो गए हैं. रितेश पांडे के गाने को 110 करोड़ लोगों ने सुना है, जो एक रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि रितेश पांडे का जन सुराज में आना बड़ी बात है.

Read more

Local News