Monday, February 2, 2026

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, बेऊर जेल से पैरोल पर लाए कैदी को गोली मारकर फरार हुए हमलावर….

Share

पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाज के दौरान एक कैदी को चार अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने वाला शख्स चंदन मिश्रा है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था. वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था.जानकारी के अनुसार, चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का निवासी है और उस पर बक्सर जिले में केसरी नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप है. वह इस मामले में जेल में बंद था, लेकिन इलाज के लिए उसे कोर्ट से पैरोल मिली थी.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घायल चंदन मिश्रा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read more

Local News