Monday, February 2, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ छात्र गिरफ्तार, वीक्षक और कोचिंग डायरेक्टर भी चढ़ें पुलिस के हत्थे…

Share

नालंदा में बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़े नकल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करा रहे आरपीएस स्कूल के लेखपाल (इंविजिलेटर), कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एक अभ्यर्थी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर आरपीएस स्कूल परीक्षा केंद्र पर हुई है.बता दें कि मामले का पता तब चला जब परीक्षा केंद्र के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर रहे एक अभ्यर्थी को रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं, जब अभ्यर्थी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे यह डिवाइस परीक्षा केंद्र पर तैनात वीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने ही मुहैया कराई थी.प्रवीण कुमार उसी स्कूल में लेखपाल के पद पर भी कार्यरत है. अभ्यर्थी ने बताया कि यह पूरी सेटिंग उसके दोस्त विजय कुमार के माध्यम से हुई थी. पुलिस ने जब वीक्षक प्रवीण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रैकेट का तार बिहारशरीफ स्थित एक कोचिंग सेंटर से जुड़ा मिला.आरोपियों के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड जब्त किए गए हैं. मामले में बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 की नई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Read more

Local News