Home Uncategorized देशभर में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल! नई दरें आज से होंगी लागू

देशभर में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल! नई दरें आज से होंगी लागू

0
3

   मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर संकट गहरा होता जा रहा है. जिस बात का आम जनता को डर था वही हुआ है. पहले जनता एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रहे थी और अब पेट्रोल की कीमतों पर भी झटका लगा है. देश की बड़ी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं. 20 मार्च 2026 से ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है. इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है. अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.ऐसे में BPCL का स्पीड पेट्रोल, HPCL का पावर और IOCL का XP95 जैसे प्रीमियम वैरिएंट महंगे हो गए हैं. हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल के कारण है, जो मिडिल ईस्ट के तनाव से प्रभावित हो रही हैं. इससे प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, लेकिन आम पेट्रोल पर अभी राहत बनी हुई है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here