
खबर मनीष कुमार रावत की…..
बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजरिया बंगापुल में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के पुत्र ऋतिक ठाकुर और पुत्रवधू वैष्णवी की मौत हो गई। ऋतिक और वैष्णवी भी अधिवक्ता थे।यह दुर्घटना किशनगंज से 30 किलोमीटर पहले बंगाल में गुंजरिया बंगापुल में उस समय हुई, जब ऋतिक और वैष्णवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फार्च्यूनर कार से सिलीगुड़ी से पटना लौट रहे थे।इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में अधिवक्ता वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ऋतिक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान उन्होंने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
