लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघी गांव में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई. रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात थे. वह छुट्टी पर अपने गांव आये थे, जहां वह खेत में सरसों कटवा रहे थे.घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई, जब संतोष कुमार अपने खेत के खलियान में फसल कटाई की निगरानी कर रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने पहले से घात लगाकर गोलीबारी की, जिसमें कई गोलियां उनके शरीर में लगी. हमले के बाद बदमाश फरार हो गए. परिजनों और ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रेलकर्मी को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
Share
Read more
