
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है. शुक्रवार देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई थी. न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें राहत दे दी गई. पप्पू यादव को 31 साल पुराने जमीन विवाद में बेल टूटने के कारण गिरफ्तार किया गया था और वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे. सोमवार को उनकी जमानत याचिका दाखिल होनी थी, लेकिन पटना कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद कामकाज रोक दिया गया था.सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है. लेकिन गिरफ्तारी के दिन उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली. इस मामले में सुनवाई कल होने की संभावना है.पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. बुद्धा कॉलोनी एफआईआर मामले में उनकी सुनवाई कल होने वाली है. उन्हें शुक्रवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था. सांसद-विधायक कोर्ट ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के मामले में वारंट जारी किया था. गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव ने पहले पुलिस के साथ जाने से इनकार किया था. उनका कहना था कि पुलिस के पास गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संपत्ति कुर्की का वारंट है. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
