बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे। उनके आगमन पर सत्तारूढ़ एनडीए विधायकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी उन्हें बधाई देते हुए सदन में उनका अभिनंदन किया। नितिन नवीन की मौजूदगी से सत्तापक्ष में उत्साह और सक्रियता साफ नजर आई।अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की यह पहली विधानसभा उपस्थिति राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। मुख्य द्वार पर सत्तारूढ़ दल के सचेतकों ने उनका स्वागत किया और फिर उन्हें सदन में लाया गया। पार्टी के भीतर संगठनात्मक मजबूती और समन्वय का संदेश इस मौके पर स्पष्ट दिखा।
Share
Read more
