Home Uncategorized पटना में भीषण सड़क हादसा! ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5...

पटना में भीषण सड़क हादसा! ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

0
3

पटना के पास बिहटा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं.पटना से सटे बिहटा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो से भरी यात्रियों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि, ”मृतक एक ही परिवार के हैं और सभी मनेर उर्स मेला देखकर भोजपुर लौट रहे थे. मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और घायलों में 2 बच्चे शामिल हैं.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here