महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. बता दें कि 28 जनवरी को बारमती में हुए एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता भी चुना गया. वह अब अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव भी लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी उनकी जगह उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजेगी.