भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया है. परिवार के सूत्रों के मुताबिक 30 जनवरी की सुबह वी श्रीनिवासन ने अंतिम सांस ली. वी श्रीनिवासन 67 सा के थे. सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी.केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रहे श्रीनिवासन ने उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनका साथ दिया. उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था. इस दंपति का एक बेटा है जिसका नाम उज्ज्वल है.
Share
Read more
