Monday, February 2, 2026

10 हजार के बाद अब महिलाओं के खाते में आएंगे 2-2 लाख! CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान

Share

 बिहार में महिलाओं के खाते में जल्द ही दो-दो लाख रुपये आने वाले हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है. इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी किया है.सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘आप सभी को पता है कि हमलोगों ने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ प्रारंभ की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि इस योजना में महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आंकलन करते हुए आवश्यकतानुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

Read more

Local News