Monday, February 2, 2026

बिहार में 15 साल बाद बढ़ी छात्रवृत्ति की राशि, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share

   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. जहां कुल 31 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद ने अपनी मंजूरी दी है. वर्ग 1 से 10 तक सरकारी विद्यालयों स्थाई मान्यता प्राप्त एवं स्थापना प्रस्वीकृत विद्यालयों में अध्यनरत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी की गई. इससे 27 लाख छात्रों को लाभ होगा. 519.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई.वर्ग 1 से 4 तक के लिए छात्रवृत्ति 600 से बढ़कर ₹1200 वर्ग 5 से 6 तक के लिए छात्रवृत्ति 1200 से बढ़कर ₹2400 और V II से x तक के लिए छात्रवृत्ति 1800 से बढ़कर ₹3600 किया गया. वहीं छात्रावास में रहने वाले वर्ग एक से 10 तक छात्रावासी के लिए ₹3000 से बढ़कर₹6000 वार्षिक राशि की गई.मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना के तहत ₹1000 की राशि को बढ़ाकर ₹2000 किया गया. 19 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि इसके लिए स्वीकृत की गई है. 1 जनवरी 2026 से भुगतान होगा.भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम पर बक्सर जिले के डुमरांव में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए 14 करोड़ 52 लाख 15000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ 81 लाख 43400 की स्वीकृति दी गई. इसके साथ ही नवगठित उच्च शिक्षा विभाग में सात निश्चय 3 के अंतर्गत कार्यों के निष्पादित करने के लिए 161 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.वित्तीय वर्ष 2026 -27 में 17000 पदों पर भारतीय सेना के सेवानिवृत सैनिक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवा निवृत अर्ध सैनिक बलों को सैप बल के रूप में अनुबंध पर रखने की स्वीकृति दी गई है. पटना जू में टॉय ट्रेन के संचालन के लिए 5 करोड़ 81 लाख 73 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई.

Read more

Local News