Monday, February 2, 2026

आतंकियों को हराने वाली घर में ही हार गई! महिला कमांडो काजल को पति ने पीटा, 5 दिन बाद हो गई मौत

Share

दिल्ली पुलिस की बहादुर महिला कमांडो की घरेलू हिंसा में मौत हो गई. उसके पति ने उसे इतना पीटा कि पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो का नाम काजल था. आतंकवादियों और अपराधियों से मुकाबला करने वाली योद्धा अपने ही घर में हार गई. काजल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में SWAT टीम की सदस्य थीं. लेकिन 22 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उनके पति अंकुर ने डंबल से उन पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी. हमले के बाद अंकुर ने खुद काजल को मोहन गार्डन के तारक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन पांच दिनों की जंग के बाद 27 जनवरी को काजल की मौत हो गई.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में तैनात स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स) कमांडो काजल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. पांच दिन पहले उसके पति अंकुर ने कथित तौर पर डंबल से उस पर हमला किया था. अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर काम करता है. काजल पर हमला करने के आरोप में अंकुर को 22 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Read more

Local News