मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महीने में दूसरी बार कैबिनेट बैठक बुलाई है. यह बैठक आज 29 जनवरी 2026 को शाम 4:30 बजे पटना के देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में होगी. आमतौर पर कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होती है, लेकिन इस बार स्थान बदलकर ‘संवाद’ में तय किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी पत्र में सभी कैबिनेट मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है. विभागीय अधिकारियों को अपनी तैयारियों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.*बैठक में बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर:* इस बैठक का समय इसलिए खास है क्योंकि यह मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के समापन के साथ ही हो रही है. समृद्धि यात्रा आज समाप्त हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री मिथिलांचल के जिलों मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. यात्रा से लौटने के बाद ही नीतीश कुमार बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इससे पहले 13 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी थी.
CM नीतीश कुमार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, संविदा कर्मियों और सरकारी नौकरी को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Share
Read more
