Monday, February 2, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम पर लगाई रोक, बढ़ता जा रहा था जातिगत विवाद

Share

 सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विवादास्पद नियमों पर रोक लगा दी है. इन नियमों को लेकर छात्रों के बीच गुस्सा बढ़ता जा रहा था. इसमें ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के खिलाफ उत्पीड़न होने पर कार्रवाई की बात कही गई थी, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों को लेकर ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया था. इसके खिलाफ याचिका लगाई गई थी. इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूजीसी के नियम अस्पष्ट हैं. यानि इस समय 2012 वाले नियम ही जारी रहेंगे.सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की संयुक्त बेंच ने रेगुलेशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र और यूजीसी को नोटिस जारी किए हैं. सभी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन को भेदभाव की शिकायतों को देखने और इक्विटी को बढ़ावा देने के लिए इक्विटी कमेटी बनाने के लिए जरूरी नए रेगुलेशन 13 जनवरी को नोटिफाई किए गए थे.

Read more

Local News