Monday, February 2, 2026

1किलो गोल्ड लूटकांड में बड़ा खुलासा : RO प्लांट से कटवाकर इतना सोना साथ ले गए थे रेल थानाध्यक्ष

Share

   गया रेल थाना अंतर्गत मानपुर जंक्शन के समीप हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना (1.44 करोड़ रुपये) लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार सोना लूट कांड में अब एक स्वर्ण व्यवसायी मोहित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसने बताया है कि तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को 98 ग्राम सोना हिस्सा में दिया गया था. वहीं, गया के चाकन्द में एएसएम आरओ प्लांट में सोने की कटाई हुई थी.पटना मुख्यालय के रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रेल पुलिस की जांच जैसे-जैसे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और तथ्य सामने आते गए. प्रेस वार्ता कर पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि इस कांड में स्वर्ण आभूषण कारोबारी मोहित अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद सामने आया, कि लूटे गए सोना को गया के चाकन्द में परवेज आलम के आरओ प्लांट पर काटा गया था.पूछताछ में मोहित अग्रवाल ने स्वीकार कर लिया है, कि तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा 98 ग्राम सोना उसे बेचा गया, जिसका बाजार मूल्य 11 लाख 28 हजार भुगतान किया गया. मोहित अग्रवाल के बयान से स्पष्ट हो रहा है, कि 98 ग्राम सोना रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को हिस्से में मिला था. वहीं, रेल पुलिस की कार्रवाई में मोहित अग्रवाल के घर से 41.75 ग्राम लूट का सोना बरामद किया गया है.शेष बताया जा रहा है, कि मोहित अग्रवाल ने आभूषण तैयार करके ग्राहकों को बेच दिया. कांड में संलिप्त अन्य फरार की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है. वहीं, लूटे गए सोना की बरामदगी की भी कार्रवाई चल रही है. अब तक रेल थानाध्यक्ष गया राजेश कुमार सिंह, मोहित अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, रेल थाना के चार सिपाही के अलावे परवेज आलम और गया रेल थाना के पूर्व वाहन चालक सीताराम की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है.

Read more

Local News