Friday, March 20, 2026

2 करोड़ की ठगी के आरोप में RJD नेता गिरफ्तार

Share

रोहतास जिला के नटवार थाना की पुलिस ने लगभग 2 करोड़ रुपए के ठगी के मामले में गोपालगंज से राजद के एक नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि पटना के पंकज कुमार सिंह ने नटवार थाना में केस दर्ज कराया था कि गोपालगंज के रहने वाले राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव उनसे रोहतास के नटवार के एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर एक करोड़ 98 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में ले चुके हैं. लेकिन, इसके बाद अनाज नहीं दिया गया. बाद में पता चला कि यह पूरी तरह से ठगी है. ऐसे में उन्होंने एक करोड़ 98 लाख रुपए के ठगी का आरोप लगाते हुए नटवार थाना में केस दर्ज कराया. जिस मामले में पुलिस ने गोपालगंज के प्रदीप देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इस मामले में 11 लोगों को नामजद नियुक्त बनाते हुए केस दर्ज किया गया था. बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह पूरी तरह से ठगी का मामला है.

Read more

Local News