पंचायती राज पदाधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. हफ्तेभर के भीतर निगरानी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. भ्रटाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है.नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत इन्होंने विजलेंस से की थी.शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद योजना के तहत शिकायतकर्ता अजय कुमार को पैसे लेकर बीपीआरओ के पास भेजा गया. निगरानी की विशेष टीम पहले से शिकायतकर्ता बनकर कार्यालय में घात लगाए बैठे थे.जैसे ही अजय कुमार ने महिला अधिकारी को पैसे (12 हजार रुपये) दिए, वैसे ही निगरानी की विशेष टीम ने धर दबोचा. टीम उसे अपने साथ पूछताक्ष के बाद पटना ले जाने की तैयारी कर रही है.