Home Uncategorized नीतीश कुमार ने जमुई में किया बड़ा इशारा, सम्राट चौधरी के कंधे...

नीतीश कुमार ने जमुई में किया बड़ा इशारा, सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर बोले- अब यही सब काम करेंगे

0
4

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा बयान दिया है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई दौरे के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा-“अब यही सब काम करेंगे.” इस एक बयान को लेकर अब कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल इन दिनों बिहार के सियासी गलियारे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. ऐसे में नीतीश कुमार के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.दरअसल, जमुई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी दोनों मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान बातचीत के बीच नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर यह बात कही. उनके इस बयान के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि क्या बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बड़ा संकेत दिया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह बयान सामान्य नहीं है. इसे भविष्य की राजनीति और जिम्मेदारियों के बंटवारे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. कुछ जानकार इसे सम्राट चौधरी की बढ़ती भूमिका के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे सत्ता में संभावित बदलाव की भूमिका मान रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here