निशांत ने कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ले ली. इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया ‘युवा सोच.. मजबूत संकल्प’. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद थे. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे.