Thursday, March 19, 2026

बिहार में राष्ट्रपति शासन और सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी’, पप्पू यादव ने BJP पर लगाए आरोप

Share

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की राजनीति में एक नया राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है और इसके बाद सीमांचल क्षेत्र तथा पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पर काम हो रहा है।सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पहले पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की रणनीति बनाई जा सकती है। इसके बाद बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर सीमांचल इलाके के साथ पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को जोड़कर एक नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा सकता है।

Read more

Local News