चार दिन पहले बिहार के गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर सहित प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों से नक्सलियों के सफाए का दावा किया था. उनके इस बयान के महज चार दिन बाद मुंगेर जिला मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है. सम्राट चौधरी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर जितने नक्सली हैं वो सब साफ हो जाएंगे.लंबे समय से नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सरकार द्वारा तीन लाख रुपये के इनामी और सक्रिय सशस्त्र नक्सली दस्ता के स्पेशल एरिया कमांडर सुरेश कोड़ा ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. प्रशासन ने इस आत्मसमर्पण के साथ मुंगेर को पूरी तरह नक्सल मुक्त होने का दावा किया है.नक्सली स्पेशल एरिया कमिटी के कमांडर और कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस केंद्र मुंगेर में डीआईजी मुंगेर, एसटीएफ डीआईजी, डीएम मुंगेर और अन्य वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया. मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ के लगातार अभियान, दबिश और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया.आत्मसमर्पण के दौरान सुरेश कोड़ा ने एक AK-47, एक AK-56, दो इंसास राइफल और 505 जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपे. वह करीब 60 आपराधिक और नक्सली मामलों में फरार चल रहा था और लंबे समय से मुंगेर के पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में सक्रिय था. राजासराय क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद उसका दस्ता लगातार कमजोर पड़ता गया और उसके कई साथी पहले ही सरेंडर कर चुके थे
AK-47, एक AK-56, दो इंसास, 505 जिंदा कारतूस.. 3 लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा का सरेंडर
Share
Read more
