Thursday, March 19, 2026

आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 15.12 लाख स्टूडेंट्स, जीरो टॉलरेंस और सख्त नियम लागू

Share

बिहार में आज से मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो रही है. मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य के लगभग 15.12 लाख परीक्षार्थी दो पालियों में 1699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे. कुल 1512687 परीक्षार्थियों में 785722 छात्राएं और 726961 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे.मैट्रिक परीक्षा में इस बार छात्रों से अधिक छात्राओं की संख्या है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य सरकार जिस प्रकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, उसी का परिणाम है कि शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है.बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परीक्षार्थी को देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना अनिवार्य होगा.आनंद किशोर ने परीक्षार्थियों से अपील किया है की परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अवश्य पहुंच जाएं. सभी छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षार्थियों के नाम, विवरण और फोटो के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

Read more

Local News