Thursday, March 19, 2026

मधुबनी में फर्जी उत्पाद अधिकारियों का भंडाफोड़, 80 हजार की वसूली की कोशिश में दो गिरफ्तार

Share

मधुबनी जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है, जहां दो लोगों ने खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी बताकर शराब कारोबारियों से अवैध वसूली की कोशिश की. नगर थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग के सहयोग से जाल बिछाकर इन फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना सोमवार रात को उजागर हुई, जब मधुबनी उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने पूरी जानकारी दी.आरोपियों ने खुद को उत्पाद विभाग के अधिकारी के रूप में पेश किया और शराब बंदी कानून के नाम पर शराब कारोबारियों को डराया-धमकाया. उन्होंने एक शराब कारोबारी से 80 हजार रुपये की मांग की थी. पैसे न देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी. उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई और पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया.पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी निवासी सुभाष यादव को पहले हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखवार गांव के समीप से दो फर्जी उत्पाद अधिकारियों को दबोचा गया. गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र के राटी बरही टोल और राटी मोहनपुर से संबंधित आरोपियों की हुई.

Read more

Local News