गुजरात के बोटाद जिले में रानपुर के पास किनारा चौकड़ी पर शनिवार, 31 जनवरी की रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार की ने ईको कार को पूरी तरह से कुचल दिया।गुजरात में हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और खेतीबाड़ी के काम के लिए गुजरात जा रहे थे।