बिहार सरकार ने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सिफारिश कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस कांड (केस नंबर 14/26) की CBI जांच का अनुरोध किया है. उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.सम्राट चौधरी ने कहा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिल सके और किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश न रहे. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले को CBI से जांच का आग्रह किया है.”बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.”- *सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री*
पटना NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा फैसला, नीतीश कुमार ने CBI को सौंपी जांच, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
Share
Read more
