Monday, February 2, 2026

कैमूर में दो ऑफिसर घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

Share

 बिहार में जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्ती है. भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में कैमूर में निगरानी विभाग की विशेष टीम ने दो अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया. दोनों अधिकारी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया.विजिलेंस ने यह कार्रवाई गुरुवार को की है. गिरफ्तार सहायक निदेशक रविशंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार शामिल हैं. दोनों भूमि, संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई कैमूर में तैनात थे. दोनों के ऊपर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किए गए कार्यों के बकाया बिल भुगतान के लिए किसानों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.इस मामले में अधौरा थाना के गम्हरियां निवासी उमेश कुमार और अहौरा थाना के कलहुंआ निवाली अरविंद कुमार ने विशेष निगरानी इकाई से शिकाय की थी. बताया था कि आरोपियों अधिकारियों ने किसानों को धमकाया था कि 20 हजार रुपये नहीं दिए तो बकाया राशि नहीं मिलेगी.किसानों की शिकायत का सत्यापन किया गया. SVU (Special Vigilance Unit) ने शिकायकर्ता की मदद से जाल बिछाया. 29 जनवरी 2026 को रविशंकर राम ने रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. इस दौरान अंजनी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की. बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया. विशेष निगरानी इकाई के एसपी चंद्रभूषण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की. आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की जांच जारी है.

Read more

Local News