Monday, February 2, 2026

वाराणसी: 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी, मुकदमे से नाम हटाने की एवज में की थी डील

Share

वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने एक दारोगा और एक सिपाही को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की कार्रवाई सिगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली काशी विद्यापीठ चौकी के इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी पर की गई है. आरोप है कि दोनों ने ही दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज एक मुकदमे से आरोपियों के नाम निकालने के एवज में घूस ली थी.फिलहाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने दोनों ही आरोपियों को निलंबित कर दिया. वहीं, सब इंस्पेक्टर शिवाकर की पत्नी ने अपने पति की बेगुनाही और उसे फंसाए जाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसने न्याय की मांग की है.

Read more

Local News