भारत में एक विमान हादसे में भारतीय राजनीति के प्रमुख नेता अजित पवार का निधन हो गया. उनका आज अंतिम संस्कार हो रहा है. इसी तरह का एक हादसा अब कोलंबिया में हुआ है. बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में देश के एक मौजूदा सांसद और आगामी चुनावों में हिस्सा ले रहे एक विधायी उम्मीदवार भी शामिल हैं. यह हादसा वेनेजुएला सीमा के पास उस समय हुआ, जब विमान अपने लैंडिंग की ओर बढ़ रहा था. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह विमान एक जुड़वां प्रोपेलर वाला बीचक्राफ्ट 1900 था, जिसे सरकारी एयरलाइन सतेना संचालित कर रही थी और जिसे एक निजी कंपनी से लीज पर लिया गया था
इधर अजित पवार की मौत का गम, उधर कोलंबिया में हो गया प्लेन क्रैश, एक सांसद समेत 15 लोगों की मौत
Share
Read more
