
सोमवार की सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग से बुरी खबर आ रही है. माता वैष्णो की तरफ जाने वाले रास्ते में भूस्खलन हो गया. जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण मार्ग पर एक शेड गिर गया, जिससे कई लोग फंस गए. चार लोगों को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अभी कई लोगों के फंसे होने की संभावना है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.भूस्खलन से प्रभावित मार्ग यात्रा के लिए अवरुद्ध कर दिया गया है.
