Thursday, March 19, 2026

शाम से ही घर में नहीं हुई थी हलचल, पड़ोसियों ने फिर तोड़ा दरवाजा, अंदर मिली 5 लाशें….

Share

गुजरात के अहमदाबाद जिले के बगोदरा कस्बे से रविवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां एक ही परिवार के पांच लोग घर में मृत पाए गए. मरने वालों में एक रिक्शा चालक, उसकी पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पूरे परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.मरने वाले परिवार की पहचान विपुलभाई कानजीभाई वाघेला (उम्र 34), उनकी पत्नी सोनलबेन (उम्र 26), 11 वर्षीय बेटी सिमरन, 8 वर्षीय बेटा मयूर और 5 वर्षीय बेटी प्रिंसी के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से धोलका का निवासी था, लेकिन पिछले कुछ समय से बगोदरा में रह रहा था. विपुल रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार सीधा-सादा और मिलनसार था, लेकिन हाल के दिनों में वे काफी शांत रहने लगे थे.रविवार सुबह जब घर से कोई बाहर नहीं निकला और न ही बच्चों की कोई आवाज सुनाई दी, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ. काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई. जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो भीतर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. पांचों लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे. सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read more

Local News