Thursday, March 19, 2026

चंदन मिश्रा हत्‍याकांड का मेन शूटर बादशाह बंगाल में गिरफ्तार, निशू खान भी चढ़ा हत्‍थे…

Share

चंदन मिश्रा हत्‍याकांड मामले में अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है. इस खौफनाक मर्डर केस में मुख्‍य शूटर बताए जा रहे तौसीफ उर्फ बादशाह को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उसके मौसेरे भाई नीशू खान को भी पुलिस ने दबोच लिया है. सजायाफ्ता गैंगस्‍टर चंदन मिश्रा की पटना के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में शुमार पारस अस्‍पताल में घुसकर हत्‍या कर दी गई थी. गैंगस्‍टर चंदन मिश्रा हत्‍याकांड के बाद पटना पुलिस, प्रशासन और बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे. इससे पहले पश्चिम बंगाल में ही इस सनसनीखेज हत्‍याकांड के 5 से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद अब इस मर्डर केस में मुख्‍य शूटर बताए जा रहे तौसीफ उर्फ बादशाह को भी दबोच लिया गया है.

Read more

Local News