
बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग पटना ने राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उनमें पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, किशनगंज , सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, औरंगाबाद, समस्तीपुर, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सीतामढ़ी शामिल है.इन जिलों में भारी बारिश,आकाशीय बिजली और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इस कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
